फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिव्यांग लोकेश ने साइकिलिंग में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में स्पेशल ओलंपिक भारत हरियाणा के सौजन्य से 18 मार्च से 22 मार्च तक राष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिरतार संस्थान के दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। दिव्यांग खिलाड़ी मास्टर लोकेश ने दो किलोमीटर की साइकिलिंग रेस में स्वर्ण पदक, पांच किलोमीटर रेस में कांस्य पदक और मास्टर कुनाल ने दो पदक पांच किलोमीटर की साइकिलिंग रेस में स्वर्ण पदक और 10 किलोमीटर की रेस में रजत पदक जीता। समापन समारोह में राज्यपाल, पंजाब व प्रशासक, चंडीगढ़ डॉ. बनवारी लाल पुरोहित ने सभी खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। संस्थान में पहुंचने पर आईएएस वैशाली सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त और संस्थान ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त संजीव कुमार, स्वीटी, चक्रलेश्वर, विश्नजीत, अजमेर, प्रदीप, डॉ. मुकेश कुमार, रामफल शर्मा, रविंद्र, जसप्रीत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें