19जेएनडी12: शिविर के दौरान जांच करते हुए स्वास्थयकर्मी। स्रोत प्रशासन
जींद। रेडक्राॅस भवन में वीरवार को दिव्यांग बुजुर्ग पहचान शिविर का आयोजन हुआ। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि 180 प्रार्थियों ने भाग लिया इनमें से कुल 130 दिव्यांग/बुजुर्गो की पहचान की गई। कैंप में दिल्ली की टीम से डाॅ. राजेश, प्रवीण लांबा एवं रेडक्रॉस कार्यालय की तरफ से सरोज, कुमारी पिंकी एवं पूनम का विशेष योगदान रहा। 20 फरवरी को भी रेडक्रॉस भवन में कैंप आयोजित किया जाएगा। संवाद