फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीवर के मैनहोल से निकल रहा गंदा पानी, परेशानी

विज्ञापन
07jjrp03- झज्जर। सीवरेज से निकलता गंदा पानी। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
झज्जर। शहर के धौड़ चौक स्थित एसबीआई बैंक से आगे सीवर के मैनहाेल से गंदा पानी निकलने से राहगीरों और काॅलोनी वासियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


धौड़ चौक के दुकानदार राजेश ने बताया कि इस मैनहोल से पूरा दिन गंदा बदबूदार पानी निकलता है, जिस कारण दुकान पर बैठना बड़ा मुश्किल हो गया है। यह समस्या पिछले कई महीनों से चल रही है। सीवर से निकलने वाले बदबूदार पानी से मच्छर भी हो रहे हैं। इससे क्षेत्र में बदबू हो रही हैं। मौसम बदलने के साथ लोगों को बीमार होने का भी डर भी है। सीवर से निकलने वाला बदबूदार पानी का बहाव आसपास की दुकान की तरह होने से ग्राहकों को सामान लेने में बड़ी दिक्कत हो रही है और ग्राहक दुकान पर आना कम हो गया है। उन्होंने प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों से सीवर की सफाई करने व सीवर का नया दक्कन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें