रोहतक। नांदल स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब की ओर से गांव नांदल में डाॅ. आंबेडकर चौपाल में कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों को बुधवार को सम्मानित किया। प्राइमरी में बेस्ट एथलीट अवार्ड दिपांशी व हाई में आरुषि को दिया। सोनू नांदल ऑडिटर वित्त विभाग जींद ने बताया कि बतौर मुख्य अतिथि पवन डीएसपी कस्टम अमृतसर पंजाब, सरपंच जयप्रकाश, डाॅ. मनजीत सिंह व जयभगवान ने शिरकत की। इस दौरान प्रिंस सीईटी, आस्था, जतिन, दीपक, दीपक, मयंक, अरिला, दिपांशी, श्रेया, विनती, निशू, पिहू व रौनक आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, शांति, अमरजीत, अशोक, साहिल, राजकुमार, सोनू, सुरेश उर्फ चांदी, मनीष, विनोद, संजय, मंजू व क्लब के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।