फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनएसएस के माध्यम से डिजिटल इंडिया अभियान को दी जाएगी गति

Sat, 31 Aug 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30सीटीके14- एमडीयू में परामर्शदायी समिति की वार्षिक बैठक में उप​स्थित कुलपति प्रो. राजबीर सिंह।
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के एनएसएस स्वयंसेवक सजग प्रहरी के तौर पर युवाओं को को डिजिटल इंडिया के बारे में जागरूक करेंगे। सत्र 2024-2025 में एनएसएस के माध्यम से डिजिटल इंडिया अभियान को गति प्रदान करने का कार्य एमडीयू करेगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शुक्रवार को एनएसएस परामर्शदायी समिति की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। इस सत्र में एनएसएस स्वच्छता, नशा मुक्ति, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कुलपति ने एनएसएस स्वयंसेवकों को गांवों में सतत विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा तथा डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने भी बैठक एनएसएस गतिविधियों को बढ़ावा देने के बारे में सुझाव दिए। एनएसएस प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डा. सविता राठी ने एनएसएस गतिविधियों का ब्यौरा दिया तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर जाट महाविद्यालय, आरडी एनएसएस, दिल्ली से मनोज कुमार, स्टेट एनएसएस अधिकारी डाॅ. दिनेश, संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य- डाॅ. शबनम राठी, डाॅ. दलबीर हुड्डा, डाॅ. मंजुला, डाॅ. सुनिधि, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी समेत अन्य परामर्शदायी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें