रोहतक। पुलिस ने झज्जर जिले के डीघल गांव के युवक भूप को शुक्रवार को 177 ग्राम चरस, मोबाइल फोन व 2400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईएमटी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएनसी स्टाफ प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान खरावड़ गांव के नजदीक भूप को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास चरस बरामद हुई। ब्यूरो