17सीटीके27... भारतीय योग संस्थान की ओर से शिव पार्क ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित योग
रोहतक। भारतीय योग संस्थान, द्रोणाचार्य रोहतक की ओर से शुक्रवार को शिव पार्क ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मधुमेह रोग निवारण व योग शिविर लगाया गया। शिविर के चौथे दिन शुगर समेत समस्त रोगों से छुटकारा पाने के लिए योग क्रियाएं कराई गई। विवेक भाटिया ने योग आसन, प्राणायाम व ध्यान की साधना कराई। चंदन शर्मा ने लीवर और पेनक्रियाज को प्रभावित करने के लिए ताड़ासन व तिर्यक ताड़ासन का अभ्यास कराया गया। नीतू आहूजा ने तन मन को प्रफुल्लित करने के लिए हंसी का अभ्यास कराया।