फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बच्चों को मारना नहीं चाहता था, फाइनेंसर को डराने के लिए जहर दिया, डोज अधिक हो गई

Sun, 19 Nov 2023 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

कबूलपुर तिहरा हत्याकांड में पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता बोला कि फाइनेंसरों को डराने के लिए बच्चों को जहर दिया था। डोज की जानकारी नहीं थी। रेलवे स्टेशन से बाइक बरामद की गई है। मौके का मुआयना भी कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक दीक्षा (लाल टीशर्ट में) उपचाराधीन हिना (काली टीशर्ट में) और मृतक देव (पिंक टीशर्ट में)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के कबूलपुर के सनसनीखेज हत्याकांड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की नीयत से जहर नहीं देने की बात कही है। उसका दावा है कि वह केवल फाइनेंसरों को डराना चाहता था। इसीलिए जहर दिया, मगर डोज कितनी देनी है, इसकी जानकारी नहीं थी। डोज अधिक हो गई। बच्चों को मारना नहीं चाहता था।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि फाइनेंसरों से 20 लाख रुपये कर्ज लिया था। इसे लेकर वे दबाव बना रहे थे। उन्हें डराने के लिए बच्चों को थोड़ा जहर देना तय किया था। इसकी डोज कितनी देनी है, कितनी मात्रा नुकसान कर सकती है, इसकी जानकारी नहीं थी। यह डोज ज्यादा हो गई। इस कारण बच्चों की मौत हुई। उन्हें मारना मकसद नहीं था।

पुलिस ने केस की जांच करते हुए आरोपी को साथ लेकर मौके का मुआयना किया। यही नहीं, उसकी बाइक भी रेलवे स्टेशन परिसर से बरामद कर ली है। आरोपी ने इसे वहां छोड़ दिया था। आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कबूलपुर में हुई बच्चों की मौत मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसकी बाइक बरामद करने के साथ मौके का भी मुआयना किया गया है। -प्रदीप दहिया, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना।

यह है मामला
कबूलपुर निवासी सुमन ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि उसका पति सुनील फर्नीचर का काम करता है। दोनों के तीन बेटी व एक बेटा था। बड़ी बेटी लिशिका उम्र 10 साल, हीना उम्र 8 साल, दीक्षा उम्र 7 साल व बेटा देव 1 साल का था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पति सुनील काम पर चला गया। सुमन अपने चारों बच्चों को घर छोड़कर धान छाड़ने चली गई। दोपहर करीब 1 बजे सुमन को सूचना मिली की उसके बच्चों को घर में जहर दिया गया है। वह घर पहुंची और चारों को पीजीआई में दाखिल कराया। यहां लिशिका, दीक्षा व देव की मौत हो गई। हिना का अभी उपचार चल रहा है। एसपी के मार्गदर्शन में केस की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें