रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने अब प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टर से मिलने का समय लेने के लिए टोल फ्री नंबर डायल-104 की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि अस्पतालों में चिकित्सकों से मिलने के लिए अब लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए डायल 104 की सुविधा शुरू की गई है। इससे अस्पतालों में चिकित्सकों से मिलने का समय लिया जा सकेगा। इससे मरीजों को अस्पतालों में लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलेगी। इस नंबर पर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी पोर्टल पर दर्ज करवाया जा सकता है। इसे पांच दिनों में समस्या का समाधान किया जाएगा। पोर्टल पर दवाइयों के बारे में भी जानकारी ली जा सकेगी। इस सुविधा के जरिए अब डायल 104 पर कॉल कर पूर्व में ही डॉक्टर से परामर्श लेने का समय लिया जा सकेगा।