फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर धामड़ की महिला से 1.78 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। धामड़ गांव की महिला को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 1 लाख 78 हजार 800 रुपये ठग लिए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धामड़ निवासी रीतू ने बताया कि वह घरेलू महिला है। 11 अगस्त को उसके पास पहले फोन व फिर व्हाट्सअप मैसेज आया। ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर टेलीग्राम लिंक भेजा। उसे गूगल रेस्टोरेंट रिव्यू करने का कार्य दिया गया। पहले उसे 210 रुपये भेजे। फिर एक हजार रुपये मांगे और 1500 रुपये भेज दिए। इस तरह उसे कमीशन का लालच दिया। इस तरह उससे 1 लाख 78 हजार 800 रुपये निवेश करवा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें