फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भक्तों ने कंजक पूजन कर महागौरी से की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को देवी मंदिरों व घरों में भक्तजनों ने सजाए दरबार में मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन व हवन कर मां आदिशक्ति से सुख- समृद्धि की कामना की। भक्तों ने छोटी कन्याओं के पांव पखार कर उन्हें तिलक किया और भोजन कराया। इसके बाद देवियों को दक्षिणा के रूप में आकर्षक उपहार भेंटकर आर्शीवाद प्राप्त किया। दुर्गाष्टमी पर भक्तों की ओर से मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। घरों व मंदिरों में माता के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। भजन संध्या के बार भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया। बाबा बालकपुरी महाराज पुरीधाम में महंत व महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में कंजक पूजन किया गया। बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज गोकर्ण तीर्थ परिसर में गोकर्ण पीठाधीश्वर व महामंडलेश्वर हमहाराज व महंत कमलपुरी महाराज के सानिध्य में दोपहर 12:30 बजे कंजक पूजन शुरू हुआ। कंजकों के पांव पखारने व तिलक के बाद कन्याओं को भोजन करवाया गया और दक्षिणा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें