फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मां जिनवाणी की पालकी यात्रा में झूमे श्रद्धालु

Thu, 25 May 2023 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन मंदिर की ओर से आयोजित मां जिनवणी की पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु। विज्ञ​प्त
विज्ञापन
रोहतक। सराय मोहल्ला स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्रुत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना व बैंड बाजे के साथ पालकी यात्रा निकाली। सुबह 5:30 बजे राजीव जैन, प्रदीप जैन ने महावीर भगवान की मूर्ति का जलाभिषेक किया। इसके बाद महिलाओं ने विनय पाठ पढ़कर पूजा व मां जिनवाणी की पूजा की। सुबह सात बजे मां जिनवाणी को विराजमान कर गाजे-बाजे के पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु आस्था के रंग में लीन होकर झूमते नजर आए। यह यात्रा श्री दिगम्बर जैन मंदिर सराय मौहल्ला से शुरू होकर, झज्जर रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड से होती हुई वापिस श्री दिगम्बर जैन मंदिर सराय मोहल्ला पहुंची।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान अतुल जैन, अजय जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन, शलेष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें