फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे भोले के भक्त

विज्ञापन
12jjrp09- शहर में कावड़ लेकर पहुंचे ​​​शिवभक्त। स्रोत-पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि रविवार 15 फरवरी को है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करते हैं। इस मौके पर वीरवार को शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर वाल्मीकि चौक पहुंचे। कावड़ियों ने वाल्मीकि चौक पर कुछ देर विश्राम किया और रेवाड़ी अपने गंतव्य की ओर पैदल यात्रा शुरू की। फाल्गुन मास में भगवान शिव की कावड़ लाने की परंपरा है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई भक्ति से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन हरिद्वार से कावड़ लाने वाले भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर धार्मिक यात्रा पूर्ण करते हैं। शिव पुराण में बताया गया है कि इसी दिन भगवान शिव ने पहली बार लिंग स्वरूप प्रकट किया था इसलिए इस तिथि का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें