28सीटीके41..गांव पहरावर स्थित दादी सती धाम पर पूजा करती महिलाएं। संवाद
रोहतक। पहरावर स्थित दादी सती धाम पर बुधवार को वार्षिक पूजा व मेला आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाद्र मास की कृष्ण पक्ष की दसवीं तिथि को दादी सती के मंदिर में वार्षिक पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने देसी घी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। लगभग साढ़े पांच सौ वर्ष पूर्व रामदेवी व रामदेवी नाम की बहनों ने इस स्थान पर अखंड तपस्या करते हुए लोक कल्याण के लिए समाधि ली थी। हर वर्ष की भाद्र मास की दसवीं तिथि को मंदिर में पूजा अर्चना करने श्रद्धालु श्रद्धा भाव से दूर दराज से पहुंचते हैं।