फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अस्थल बोहर मठ में नवमी पर उमड़े श्रद्धालु

Tue, 30 Dec 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
39...शुक्ल नवमी के अवसर पर अस्थल बोहर मठ में धूणे पर मत्था टेकने उमड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। अस्थल बोहर मठ में शुक्ल पक्ष नवमी के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और धूणे व बाबा मस्तनाथ की समाधि पर माथा टेक कर मन्नत मांगी। प्रति माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मठ में बोहर गांव, अस्थल बोहर, गढ़ी बोहर व आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां देशी घी की जोत जलाते हैं और पवित्र धूणे की भस्म ग्रहण करते हैं। मठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो सर्दी के चलते दोपहर बाद तक चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें