25सीटीके35... बजरंग भवन मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर बजरंग भवन फाटक स्थित हनुमान मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बजरंग बली की जय, हनुमान की जय के जयकारे लगाए। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की प्रतिमा के आगे अष्टांग नमस्कार किया। इसके बाद मंदिर परिसर में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। ऐसे ही मॉडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे और हनुमान चालीसा पाठ किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित माता राम मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को भारी संख्या में श्रद्धालु बजरंग बली का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। बजरंग बली कलयुग के भगवान हैं। हनुमान जी की नियमित पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।