फोटो नंबर-05काठमंडी से प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार मोहल्ला काठमंडी से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में यजमान ओमप्रकाश तायल ने अपने परिवार सहित भाग लिया। ठाकुर जी की आरती एवं चंदन तिलक के बाद प्रभात फेरी यजमान के निवास से प्रारंभ हुई। ढोल-मर्दंग की धुन, मंजीरों की ताल और ‘राधे-राधे’ के गूंजते जयकारों से वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भक्त नाचते-गाते अपने इष्ट देव का स्मरण करते दिखाई दिए। संवाद