बहादुरगढ़। पंजाब के भटिंडा के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह मंगलवार को गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए अपने परिवार समेत गए थे। बुधवार की सुबह 11 बजे बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो यहां पर उनका बैग चोरी हो गया। बैग में कपड़े, दवाई और मोबाइल चार्जर के अलावा अन्य सामान था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर दो-तीन पुलिसकर्मी आए। इनमें दो महिला पुलिसकर्मी शामिल थी। उन्होंने उन्हें बैग चोरी होने के बारे में बताया, लेकिन उनकी तरफ से किसी तरह की कोई मदद करने की बात दूर, उल्टा उन पर शराब पीने के आरोप लगा दिए। संवाद