फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्रीकृष्ण की नटखट बाल लीलाओं का किया बखान

विज्ञापन
22सीटीके29..श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर सुभाष नगर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रवण क
विज्ञापन
रोहतक। सुभाष नगर स्थित श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास श्री राधा प्रिया ज्योति ने अमृतवर्षा की। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वृतांत सुनाया। बताया, भगवान श्री कृष्ण बचपन से ही नटखट थे। यशोदा मैया और नंदलाला उनके नटखट अंदाज से परेशान थे। कृष्ण मित्रों के साथ मिलकर गांव वालों का माखन चुरा कर खा जाते थे।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का जहां राधा के साथ एक खास रिश्ता था, वहीं गांव की गोपियों से भी उनकी खूब जमती थी। कथा व्यास ने बताया कि कृष्ण की बंसी की धुन राधा को खूब भाती थी। पूरे गांव में राधा-कृष्ण की रासलीलाएं खूब चर्चित थी।
कंस वध कर वासुदेव और देवकी को कारागार से मुक्त कराया। कंस के वध के बाद कृष्ण और बलराम शिक्षा के लिए अपने गुरु के पास आश्रम चले गए। कुछ दिन श्रीकृष्ण ने द्वारका में ही बिताए। कथा को आगे बढ़ाते हुए बताया कि महाभारत का ऐतिहासिक युद्ध पांडवों और कौरवों के बीच लड़ा गया। इसका नेतृत्व श्री कृष्ण ने किया। इस दौरान श्रीकृष्ण भजनों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। इस मौके पर यजमान जतिन बतरा, मंदिर की महिला मंडल सदस्य व मंदिर सभा के कार्यकारिणी सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें