फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्रीकृष्ण भक्त एवं बाल सखा सुदामा के चरित्र का वर्णन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भक्तिधारा गो सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा ज्ञानयज्ञ के सातवें दिन की कथा नेताजी सुभाष पार्क सुभाष नगर में हुई। यहां महामंडलेश्वर कपिलपुरी, कृष्णा नंद स्वामी, कालीदास महाराज, स्वामी कमलपुरी, महंत सतीशदास, याज्ञिक आचार्य धर्मवीर प्रसाद वेदपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे। कथा के मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विशिष्ट अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, राजेंद्र बंसल, डॉ. आदित्य बतरा रहे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने की। श्रीमद् भगवत कथा के सातवें दिन श्रीकृष्ण भक्त एवं बाल सखा सुदामा के चरित्र का वर्णन किया गया। कथा वाचक आचार्य देव कृष्ण शौनक ने कथा के दौरान श्रीकृष्ण एवं सुदामा मित्रता की जानकारी देते हुए बताया कि सुदामा के आने की खबर पाकर किस प्रकार श्रीकृष्ण दौड़ते हुए दरवाजे तक गए थे। कृष्ण अपने बाल सखा सुदामा की आवभगत में इतने विभोर हो गए कि अपनी सुध तक नहीं रही। इस प्रसंग से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मित्रता में धन दौलत आड़े नहीं आती। आचार्य ने सुदामा चरित्र की कथा का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने का कि ''स्व दामा यस्य स: सुदामा'' अर्थात अपनी इंद्रियों का दमन कर ले वही सुदामा है। भागवत ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा के वाचन में श्रद्धालुओं के आखों से अश्रुधारा बहने निकली। उन्होंने कहा श्री कृष्ण भक्त वत्सल हैं। सभी के दिलों में विहार करते हैं। सिर्फ शुद्ध ह्रदय से उन्हें पहचानने की जरूरत है। सुदामा चरित्र की कथा सुनकर एवं कृष्ण-सुदामा मिलन की झांकी देख पंडाल में मौजूद भक्त भाव विभोर हो उठे। अद्भुत झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान मनीष जैन ने कहस कि शुक्रवार सुबह 10 बजे वेद की ऋचाओं के साथ याज्ञिक आचार्य धर्मवीर प्रसाद वेदपाठी हवन कराएंगे। हवन के बाद भंडारा प्रसाद का वितरण होगा। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, मंजू हुड्डा जिला परिषद चेयरपर्सन, रेणु डाबला, ओमप्रकाश बागड़ी, डॉ. गोपाल कृष्ण, विनोद कृष्ण शास्त्री, प्रमोद अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, सुनील अग्रवाल, पंकज सिंगला, राकेश वर्मा, राधा रमण, संजय मलिक, प्रवीण मक्कड़, सुंदर जेटली, प्रवीण सहगल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें