फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उपनिदेशक शिक्षा विभाग ने लिया चार दिवसीय ट्रेनिंग का जायजा

Thu, 16 May 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंदर नारा निपुण भारत मिशन के तहत खंड बहादुरगढ़ में चल रही चार दिवसीय ट्रेनिंग का जायजा लेने पहुंचे। दोनों ग्रुप को दी जा रही ट्रेनिंग का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान ट्रेनिंग का भरपूर फायदा उठाया जाए और इसको विद्यालय में जाकर लागू भी किया जाए। इसके अतिरिक्त नारा ने सभी अध्यापकों को सलाह दी कि स्कूल में पजल कॉर्नर स्थापित करें तथा जून में होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पढ़ने के लिए पुस्तकालय की पुस्तकें वितरित करें। इस अवसर पर नारा ने कक्षा 5वीं की गणित विषय कि पाठ्यपुस्तक के बारे में अध्यापकों की शंकाओं का समाधान किया। इस निरीक्षण के दौरान कर्मबीर तहलान व ऋषि सहरावत उपस्थित रहे। समीर कुमारी बीआरपी ने दी जा रही ट्रेनिंग के बारे में समस्त जानकारी देते हुए इस ट्रेनिंग के फायदों पर विचार रखे। इस मौके पर सरिता, ज्योति, सुमन व आशु ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें