फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उपायुक्त ने जल घराें का किया दौरा, सभी को मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त अजय कुमार ने शहर में पेयजल आपूर्ति को जारी रखने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जलघर नंबर एक और तीन का शनिवार को दौरा किया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है, 12 मई को बीएसबी नहर में 200 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद इस पानी को जेएलएन के माध्यम से लिफ्ट करके जल घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए गए हैं। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता तरुण गर्ग और एसडीओ राजेश कुमार के साथ विभाग के दो जल घरों का निरीक्षण किया और जल घरों के टैंकों में उपलब्ध पानी का अवलोकन किया। जलघर संख्या एक में 13 मई तक जलापूर्ति के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध है। इसके बाद जलघर तीन के टैंकों का निरीक्षण किया और उपलब्ध जल की समीक्षा की। जनस्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय सोनीपत रोड स्थित वाटर चैनल से गाद निकलवाई गई है, जिससे नहर में पानी पहुंचते ही जल घरों तक पानी पहुंचाया जा सके। सिंचाई और जन स्वास्थ्य विभागों ने सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं, जिससे शहरवासियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और पेयजल आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें