जरूरतमंदों को चेक बांटते हुए प्रो. जगदीश सिहाग एवं विश्ववीर काला नंबरदार। संवाद
उचाना। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उचाना हलके के जरूरतमंदो की आर्थिक रूप से मदद के लिए चार लाख 87 हजार के चेक जारी किए।
बुधवार को रजबाहा रोड स्थित जेजेपी कार्यालय में अलग-अलग गांवों के जरूरमंदों को ये चेक डिप्टी सीएम निजी सचिव प्रो.जगदीश सिहाग, हल्का प्रधान काला नंबरदार ने वितरित किए। इस मौके पर अनेकाें ग्रामीणों को आर्थिक सहायता के लिए 51 हजार से लेकर 20 हजार तक के चेक बांटे गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की मदद पहले भी विधायक कोटे से चेक के माध्यम से जरूरतमंदों की जा चुकी है। उचाना हलके के भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद की जाती रहेगी।