फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: थाना सदर में मिला डेंगू का लार्वा, स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। स्थानीय सिविल अस्पताल की टीम ने बुधवार को सदर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश सैनी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम इंचार्ज स्वास्थ्य निरीक्षक सुनील कुमार अहलावत के साथ मिलकर थाना क्षेत्र की जांच कराई। जांच के दौरान, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का लारवा अत्यधिक मात्रा में पाया गया। इसमें खुले सीवर के मैनहोल,पानी की टंकी छत पर खुली होने की वजह से मच्छर का लारवा पनपा हुआ मिला। इसके अलावा भी गड्ढों व शौचालय के खुले सिस्टम में भी पानी के अन्दर लारवा मिला। स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि लारवा पाए जाने के कारण थाना के नोडल अधिकारी को सिविल अस्पताल की तरफ से नोटिस जारी किया गया। लार्वा के स्थानों को चिन्हित कर दवा का सॉल्यूशन डलवाया गया तथा बीमारी से बचने के उपाय समझाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में एमपीएचडब्ल्यू कुलदीप, अजय, निखिल,परमजीत व सचिन शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें