झज्जर। शहर में लोगों ने बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए वह लघु सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय में पुलिस बल तैनात किया गया था और बैरिकेड्स लगाए गए थे। प्रदर्शन भगत सिंह चौक से शुरू हुआ। इस अवसर पर नीरज सिलाना ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया गया है। नकारात्मकता बढ़ती जा रही है। युवाओं को भटकाने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार रोजगार देने का काम करें। सरकार राष्ट्रीय नीति बनाने का काम करे, जिससे सभी को रोजगार मिल सके।