अनाज मंडी में खाद लेने आए किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है। किसानों का आरोप है कि वह सुबह से खाद लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन खाद बांटने वाले अधिकारी जबरदस्ती खाद के बैंग के साथ 240 रुपये की नैनो यूरिया दे रहे हैं।
किसानों का मानना है कि नैनो की स्कीम खाद के कट्टे के साथ थी, वह सरकार ने बंद कर रखी है। अधिकारियों की मिलीभगत के कारण जबरदस्ती किसानों को नैनो यूरिया बेची जा रही है। बगैर नैनो यूरिया के किसानों को खाद नहीं दे रहे हैं। किसानों ने सरकार से मांग की कि उन्हें बिना नैनो यूरिया के खाद दी जाए, ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में इफ्को के सेल्समैन शंकर ने सरकार के नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकार की ही स्कीम है, जो पांच बैग यूरिया के साथ एक नैनो दी जा रही है।