झज्जर। निजी बस परिचालकों की मनमानी के चलते वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को झज्जर-कोसली रूट पर चलने वाली बस परिचालक ने दो वरिष्ठ नागरिकों से पूरी किराया वसूला। इसका विरोध वरिष्ठ नागरिकों ने किया। परिचालक ने कहा कि सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया है और दोनों यात्रियों को शहर में बीच रास्ते में ही उतार दिया। बाद में वरिष्ठ यात्रियों ने इसकी सूचना 112 पर की। इसके बाद 112 पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंची। यात्री उमेद सिंह व सतबीर सिंह निवासी गांव छपार ने बताया कि इसकी शिकायत आरटीओ को भी दी गई है।