फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैनिकों, पूर्व सैनिकों की सुविधाएं एक ही छत के नीचे करने की मांग

Wed, 01 May 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने बहादुरगढ़़ की सीएसडी कैंटीन व ईसीएचएस डिस्पेंसरी व पूर्व सैनिकों के लिए चल रहे सेवा केंद्रों को एक ही छत के नीचे स्थापित करने की मांग की है। पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ़ के पदाधिकारियों ने प्रधान श्रीनिवास छिकारा की अगुआई में मंगलवार को सीएसडी कैंटीन के मैनेजर कर्नल सुरेंद्र सिंह से मिलकर कहा कि ये सभी सुविधाएं पुराने अदालत परिसर के पास एक ही छत के नीचे हो जाएं तो वाहन पार्किंग की समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
विज्ञापन

कर्नल सुरेंद्र सिंह से मुलाकात करने से पहले पूर्व सैनिक संगठन की टीम ने सुझाए गए स्थल का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने इस मांग को सिरे चढ़ाने के लिए प्रयासों की चर्चा की। प्रधान श्रीनिवास छिकारा ने बताया कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए सरकार ने पुराने अदालत परिसर के पास सैनिक रेस्ट हाउस का नया भवन तो बना दिया है, लेकिन यह भवन सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए अब तक नहीं खोला गया है। छिकारा ने बताया कि कर्नल सुरेन्द्र ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिल नए रेस्ट हाउस की सुविधा आरंभ करने की मांग की। कार्यकारी अभियंता ने आश्वासन दिया कि वह उच्च अधिकारियों से आवश्यक अनुमति लेकर यह भवन जिला सैनिक बोर्ड को सौंपने की कार्यवाही आगे बढ़ाएंगे। कर्नल सुरेंद्र से मिलने वाली पूर्व सैनिकों की टीम में उप प्रधान सुरेंद्र सिंह सांखोल, संगऑन के संस्थापक सूबेदार मेजर धर्मबीर कादयान, सूबेदार विजयपाल, सूबेदार अजीत, पवन कोच, सूबेदार राणा और नायक रामबीर राठी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें