32-वनवासी कल्याण आश्रम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी । स्रोत : आयोजक
रोहतक। वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उद्योगपति चंद्र गर्ग मुख्य अतिथि जबकि पूर्व मेयर मनमोहन गोयल विशिष्ट अतिथि रहे।अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वनवासी बंधु समाज ने कार्यक्रम में कहा कि जनजाति क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मांग उठ रही है कि धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति का लाभ न मिले। इसके लिए जनजाति सुरक्षा मंच 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में रैली का आयोजन कर रहा है। आगरा छात्रावास की 35 लड़कियां रोहतक कार्यक्रम में पहुंची तो उनका स्वागत किया गया। लड़कियों ने यहां हरियाणवीं संस्कृति को समझा व संस्था में अनुशासन व संस्कार सीखे। इसकी जानकारी परिवारों के साथ सांझा भी की। इस अवसर पर देशभक्ति के कार्यक्रमों भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर डाॅ. केदारनाथ, डाॅ. महेश गोयल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।