एमडीयू में हिसार के गणेश की हत्या के विरोध में सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी करते छात्र संगठन
रोहतक। हिसार में छात्र गणेश की हत्या के विरोध में बुधवार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के दयानंद चौक पर छात्र संगठनों ने सरकार का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने हिसार पुलिस प्रशासन और सरकार की चुप्पी पर आक्रोश व्यक्त किया। डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन (एएमवीए) के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने आरोप लगाया कि हिसार पुलिस ने छात्णेर गणेश की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और कैमरे हटा दिए। उन्होंने कहा कि यदि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो यह आंदोलन केवल हिसार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे प्रदेश में फैलेगा। विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र संगठनों से हिसार की महापंचायत का समर्थन करने का भी आह्वान किया गया।