फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहरों में प्रवाहित न करने दी जाएं प्रतिमाएं, मुख्यमंत्री से की मांग

Fri, 21 Aug 2026 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
51-मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजने लघु सचिवालय पहुंचे सुना नहरों की पुकार मिशन के पदा​धिकारी। स
विज्ञापन
रोहतक। आगामी गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाओं एवं पूजा सामग्री को नहरों में प्रवाहित न करने दिया जाए। सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डाक के मार्फत ज्ञापन भेजकर यह मांग की गई है। मिशन की ओर से इसी विषय को लेकर उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। मिशन ने प्रशासन से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम विसर्जन कुंड, सामग्री के लिए संग्रह केंद्र व अन्य आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने की भी मांग की है। इस दौरान मिशन के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक डॉ. जसमेर सिंह, ईश्वर सिंह दलाल, डॉ. रविंद्र नांदल, साहब सिंह धामड़, राजबीर कालीरमन, सुरेश मलिक, जतिन मलिक, पवन कुमार, निशांत हुड्डा एवं रूपेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें