फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगों का जल्द समाधान करवाने की मांग

Mon, 17 Aug 2026 08:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम में नपा चेयरपर्सन को ज्ञापन सौंपते हड़ताली कर्मी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
महम। नगर पालिका सफाईकर्मियों एवं अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों का जल्द समाधान करवाने की मांग की। हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी प्रधान संजय कागड़ा व अग्निशमन कर्मचारी प्रधान सोमबीर ने की। सर्व कर्मचारी संघ महम ब्लॉक के प्रधान राजेंद्र सिंह डाबला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर नगर पालिका सफाई कर्मचारी सचिव संजय खरकड़ा, वरिष्ठ प्रधान नरेश, उपप्रधान सन्नी, पूर्व प्रधान बंसी, भतेरी व अग्निशमन विभाग से उपप्रधान मंजीत, प्रदीप, नीरज, नरेश, पूर्व प्रधान सत्यवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें