फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाजारों में केसरयुक्त मोदक की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गणपति बप्पा मोरया... गणेश चतुर्थी आज (शनिवार) को है। इसको लेकर बप्पा के भक्तों में अलग ही उत्साह है। आज के दिन बप्पा को भोग लगाने के लिए उनकी पसंद की चीजें भक्त स्वयं निर्मित करते हैं। शहर के मिष्ठान भंडारों में गणेश चतुर्थी को लेकर गणपति की प्रिय मोदक (मिठाई) तैयार करानी शुरू कर दी है। मिष्ठान भंडारों में दो तरह के मोदक उपलब्ध हैं। यह काफी कम ही मिष्ठान भंडार तैयार किए जा रहे हैं। शहर के बड़े मिष्ठान भंडार ही मोदक बना रहे हैं। शहर में छोटे-बड़े मिलाकर 50 से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं।
विज्ञापन


भगवान गणेश को मोदक प्रिय
भगवान गणेश को मिठाइयां अतिप्रिय है। भक्त गणेश चतुर्थी पर अलग-अलग व्यंजनों के साथ-साथ कई प्रकार मिठाइयां भी निर्मित करते हैं। इसमें मोदक खास रूप से बनाया जाता है। यह शहर कई प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडारों में उपलब्ध है।

500 से 640 रुपये किलो में बिक रहा मोदक
शहर के मिष्ठान भंडारों में दो तरह के मोदक बिक रहे हैं। एक साधारण खोए से निर्मित और दूसरा केसर युक्त मोदक बिक रहा है। इसमें सबसे डिमांड केसर युक्त मोदक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान गणेश के लिए पूजा विधि
-स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
-भगवान गणेश का मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं।
-वस्त्र, दूर्वा, जनेऊ, चंदन, अक्षत, धूप, दीप, पीले पुष्प और फल चढ़ाएं।
-ऊं वक्रतुण्डाय हुं, का जाप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें