42-निलंबित हुए छह पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर डीडीपीओ राजपाल चहल को ज्ञापन सौंपते पट
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर सोमवार को तहसील कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने की मांग करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सौंपने वालों की अगुवाई पटवार कानूनगो एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान पवन सांवरिया ने की। उन्होंने सरकार की ओर से फसल खराबे को लेकर प्रदेश में निलंबित हुए छह पटवारियों के आदेश को गलत बताया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पटवारियों को दिया गया समय खराबे के अनुसार बहुत कम है जबकि पटवारियों की प्रदेश भर में बहुत किल्लत है। एक-एक पटवारी के पास चार से लेकर दस पंद्रह गांव का चार्ज है। इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में आशीष, विनोद, रवि, राजेश, संदीप आदि मौजूद रहे।