37-पीएनबी मंडल कार्यालय रोहतक में पेंशनर शिकायत निवारण के लिए हुई बैठक में शामिल सदस्य। स्रोत :
रोहतक। पेंशनर शिकायत निवारण के लिए पीएनबी मंडल कार्यालय रोहतक में सर्कल हेड आरजू परवीन एवं उनके सहयोगियों के साथ बैठक हुई। इसमें अपर्णा सिंह को पेंशनरों की शिकायतें सुनने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया। मंडल सचिव एमएल अरोड़ा ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं वा मांगों पर विचार किया गया। बैठक में परवीन बतरा एवं आजाद भी शामिल रहे।