रोहतक। दिल्ली की एक महिला को नौकरी का झांसा देकर रोहतक बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली की एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि मोबाइल के जरिए उसका रोहतक के युवक से संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उसकी आर्थिक हालत कमजोर है। आरोप है कि युवक ने उसे दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में प्राइवेट नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रोहतक में बुला लिया। इसके बाद एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। वह डर के मारे घर चली गई। अब आकर उसने महिला थाने में लिखित शिकायत दी है। डीएसपी सुशीला ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।