फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरलाइन के लीकेज से धंसने लगा दिल्ली रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले करीब दो करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ दिल्ली रोड धंसने लगा है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर का दावा है कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत बिछाई गई सीवरलाइन लीक होने से सड़क धंस रही है। वहीं एक्सईएन हेड क्वार्टर नगर निगम का कहना है कि सड़क धंसने का पता चला है। अधीनस्थों को जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अमृत प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने दिल्ली बाईपास पर सीवरलाइन बिछवाई है। सीवरलाइन बिछाने के लिए दिल्ली रोड पूरी तरह से खोदा गया था। दावा है कि करीब 15 फीट नीचे सीवरलाइन बिछाई गई है। मिट्टी से भराव करने के बाद निगम ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को भुगतान करके सड़क बनवाई है। करीब दो माह पहले ही बीएंडआर ने सड़क तैयार की है। अब तिलियार के कन्वेंशन सेंटर के सामने सड़क धंसने लगी है। तेजी से सड़क धंसने की जानकारी होने पर बीएंडआर ने खोदाई करवाई है। खोदाई करने पर जमीन के अंदर से तेजी से पानी का रिसाव होता मिला है, जिससे सड़क धंस रही है। बीएंडआर का दावा है कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत बिछाई गई सीवरलाइन के लीक होने से सड़क धंस रही है। इसके बारे में नगर निगम को अवगत करवा दिया है। जब तक सीवरलाइन का लीकेज सही नहीं होगा तब तक सड़क का धंसना जारी रहेगा। नगर निगम के एक्सईएन हेड क्वार्टर मनजीत दहिया का कहना है कि सीवरलाइन 15 फीट नीचे बिछाई है। ऐसा संभव नहीं है कि सीवरलाइन में लीकेज से सड़क धंसी हो। फिर भी इसकी जानकारी होने पर अधीनस्थों को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। यदि सीवरलाइन में लीकेज होगा तो उसको सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें