फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेनें आज और कल रहेंगी रद्द

Thu, 20 Nov 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली जाने वाली दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन 20 व 21 नवंबर को रद्द रहेगी। स्टेशन अधिक्षक बलराम मीना ने बताया कि शकूरबस्ती से बठिंडा सेक्शन पर तीन घंटे के पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनें रद्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 64932 जींद से दिल्ली व ट्रेन संख्या 64931 दिल्ली से जींद 20 व 21 नवंबर को रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 54032 जींद से दोनों दिन रोहतक जंक्शन चक चलेगी। ट्रेन संख्या 54035 दिल्ली से जाखल दोनों दिन रोहतक स्टेशन से शुरू होगी। साथ ही ट्रेन संख्या 54034 जींद से दिल्ली 20 व 21 नवंबर को जींद और खरावड़ के बीच 70 मिनट का ठहराव करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें