रोहतक। जिले के महाराजा अग्रसेन क्रिकेट मैदान में वीरवार को खेले गए मैच में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी एकादश ने रोहतक के गोयल क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराया। आर्यन शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए व दो विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली एकादश की टीम 44.2 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली एकादश की ओर से आर्यन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों पर 9 चौकों व एक छक्के की मदद से 91 रन बनाए। रोहन ने 74 व ध्रुव ने 33 रन बनाए। रोहतक एकादश की ओर से सौरव व मयंक ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतक एकादश 247 रन ही बना सकी। रोहतक एकादश की ओर से नैतिक ने 65 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। वंश ने 33 व एके ने 35 रन बनाए। दिल्ली एकादश की ओर से भारत, आर्यन, प्रीत व अनमोल ने दो-दो विकेट लिए। संवाद