फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी दिल्ली के एसआई ने बताया: वह पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था, मगर ससुर अपनी बेटी को हक दिलवाना चाहता था, इसलिए की थी ससुर की हत्या

विज्ञापन
dehli police si rimand
विज्ञापन
रोहतक। गांव बैंसी में अपने ससुर रणबीर की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के एसआई संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना लाखनमाजरा एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को सूचना मिली कि गांव बैंसी में रणबीर की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक रणबीर के बेटे मंजीत के बयान पर केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि 28 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 7 बजे मंजीत, उसकी बहन राजेश व पूजा और उसका पिता रणबीर अपने घेर में सफाई कर रहे थे। दिल्ली नंबर की डस्टर कार आई और चालक ने गली में सफाई कर रहे रणबीर को गोली मारी दी। गोली लगते ही रणबीर की मौके पर ही मौत हो गई।कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि डस्टर कार चालक संदीप निवासी गांव सिसाना (सोनीपत) था। संदीप दिल्ली पुलिस में एसआई के पद पर थाना लाहोरी गेट में तैनात है और मृतक रणबीर की बेटी राजेश कुमारी का पति है। जांच के दौरान सामने आया कि संदीप के खिलाफ दिल्ली में भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपी संदीप को 9 अक्तूबर को अदालत के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि मृतक रणबीर की बेटी राजेश कुमारी की शादी वर्ष 2010 में संदीप के साथ हुई थी। राजेश कुमारी व संदीप की बीच विवाद होने पर राजेश कुमारी कई सालों से अपने पुत्र व पुत्री के साथ अपने पिता के पास रह रही है। वर्ष 2017 से राजेश कुमारी व संदीप के बीच अदालत में केस चल रहा है। आरोपी संदीप अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था लेकिन रणबीर अपनी बेटी राजेश को उसका हक दिलाना चाहता था। इसी रंजिश के तहत संदीप ने रणबीर की हत्या की है। आरोपी संदीप से गहनता से पूछताछ की जा रही है। हत्या के मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें