फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि केस : कल होगी ग्रोवर बनाम कुंडू केस की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व महम के विधायक बलराज कुंडू के बीच चल रहे मानहानि केस की सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई होगी। चार साल बाद भी यह तय नहीं हो सका है कि महम के विधायक के खिलाफ केस चलेगा या नहीं। पीड़ित पक्ष के वकील राकेश सपड़ा ने बताया कि जिस अदालत में केस चल रहा था, उस अदालत की महिला जज लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। अब दूसरी अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के वकील ने बताया कि 2020 में महम के विधायक बलराज कुंडू पर आरोप लगा कि उन्होंने बिना तथ्य व सबूत के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर जाट आरक्षण आंदोलन की हिंसा के दौरान भूमिका व सहकारिता मंत्री रहने के दौरान कामकाज पर सवाल उठाए। जब उनसे सबूत मांगे गए तो जवाब नहीं दिया। ट्रायल कोर्ट ने विधायक को नोटिस भेजा, लेकिन एडीजे कोर्ट ने रोक लगा दी। पूर्व मंत्री हाईकोर्ट चले गए। अब हाईकोर्ट के आदेश पर केस की दोबारा सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें