30सीटीके44...बाबा बालकपुरी डेरा में मत्था टेकने पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ।
रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को पुरिधाम में सिद्ध गुरुदेव स्वामी बालकपुरी महाराज की समाधि पर माथा टेकने पहुंचे। यहां आश्रम परिसर में सिद्ध संतों की समाधि व स्वरूपों के समक्ष शीश नवा कर आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने बताया कि सांसद ने गुरुदेव स्वामी बालकपुरी की समाधि पर माथा टेका व उनका आशीर्वाद लिया। सांसद का डेरे में स्वागत अभिनंदन के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।