24...काठमंडी स्थित विश्वकर्मा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विज
रोहतक। काठमंडी स्थित विश्वकर्मा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में पंकज प्रथम स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में प्रथम दीपक व अंश द्वितीय, रस्साकशी में नीरज, पुष्कर, क्रिश, सिद्धार्थ, पुनीत, भागचंद व अमन ने जीत हासिल की। वरिष्ठ वर्ग में 3 किमी रेस में मोहित प्रथम, हैप्पी द्वितीय व जुबेर तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में 3 किमी रेस में अभिषेक प्रथम, तुषार द्वितीय और विवान व मन्नत तृतीय रहे। इस अवसर पर विश्वकर्मा शिक्षण संस्थान कमेटी के सदस्य संजीव, उमेश, डायरेक्टर कर्नल राम किशन जांगड़ा व प्रिंसिपल अर्चना शर्माने उपस्थित रहीं।