55-ब्राह्मणवास में डीईईओ सुभाष भारद्वाज की सेवानिवृत्ति पर सम्मान देते राजकीय अध्यापक कल्याण सं
रोहतक। जिला पानीपत के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए सुभाष भारद्वाज का पैतृक गांव ब्राह्मणवास में अभिनंदन किया गया। हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबीर ककराना के नेतृत्व में शिक्षक समाज की तरफ सम्मान किया गया। रामबीर ककराना ने बताया कि भारद्वाज वर्ष 1994 में अंग्रेजी प्रवक्ता बने। 2003 में प्रिंसिपल पद पर नियुक्ति हुई। बाद में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी बने। जिला झज्जर में डिप्टी डीईओ और बाद में डीईईओ नियुक्त हुए। पानीपत व भिवानी में डीईओ बने। वर्तमान में पानीपत से डीईईओ पद से सेवानिवृत्त हुए। संवाद