फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जरूरमंद खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने का निर्णय

Sun, 14 Jul 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। धनुर्धर धानक समाज संगठन जिला झज्जर की बैठक श्री धानक कबीरपंथी धर्मशाला में हुई। इसमें जरूरतमंद खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सभा में पहुंचे लोगों को संयोजक चैनसुख गुरहिया ने सभा का मुख्य एजेंडा मौजूदा सदस्यों को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार हम आपस में मेलजोल बढ़ाकर एक दूसरे के दुख में हाथ बढ़ाकर तकलीफ को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा सभा में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को खुद का कोई कामधंधा शुरू करने में मदद पहुंचाकर व जरूरतमंद विद्यार्थियों खिलाड़ियों की हर संभव मदद करें। गांवों में जाकर युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर और नशा नहीं करने के प्रति जागरूक अभियान चलाकर, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान शुरू करना चाहिए।
भूरावास से पहुंचे एमडी खन्ना व झज्जर से प्राध्यापक पंकज नागर ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों की एक बैठक जल्दी ही बुलानी चाहिए ताकि उनके अनुभव का समाज भरपूर फायदा उठा सके।
विज्ञापन

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर 15 आयुवर्ग में ईशान के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र व गोल्ड मेडल व पटका पहनाकर सम्मान किया। ईशान के पिता प्राध्यापक पंकज नागर, दादा-दादी सुदाम सिंह नागर व गीता नागर का भी फूलमाला व पटका पहना सम्मान किया गया। इस मौके पर नरेश सोलंकी, करण सिंह, राजेंद्र सिंह, सुदाम सिंह नागर, अंजीत खन्ना, राकेश इंदौरा, प्रकाश खटक, अंकित, ऋषिपाल मोरवाल, महेंद्र सिंह इंदौरा, करण सिंह इंदौरा, किशन लाल खटक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें