रोहतक। भिवानी रोड पर अज्ञात वाहन ने सोमवार रात को बुजुर्ग बाइक सवार डोभ निवासी करतार सिंह को टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक डोभ गांव निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि वह रोडवेज में कंडक्टर है। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया। दोपहर तीन बजे उसके पिता बाइक पर राजपाल मिस्त्री के साथ रोहतक शहर में किसी से मिलने गए था। शाम सात बजे शहर में ही संजीव दुधिया से मिलकर घर आ रहे थे। घर में उसके पिता अकेले सोते थे, ऐसे में परिजनों ने सोचा कि वह आकर सो गये हैं। सुबह चार बजे उसकी मां भैंसों को चारा डालने गई तो उसके पिता नहीं मिले। साढ़े 6 बजे पता चला कि उसके पिता का शव गांव के नजदीक सड़क पर जयपाल के खेत के पास पड़ा है। बाइक भी वहीं थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करके अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज कर लिया।