फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोर्ट में पेशी पर आए दो भाइयों पर जानलेवा हमला, 7 नामजदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत से रोहतक कोर्ट में पेशी पर आए दो सगे भाइयों को 6-7 युवकों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आनन-फानन उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक के पेट की नस फट गई।
विज्ञापन

इससे उसके पेट के निचले हिस्से का ऑपरेशन करना पड़ा है। हालांकि दूसरे को मामूली चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पिता की शिकायत पर अर्बन एस्टेट पुलिस ने पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोनीपत के गोहाना स्थित गांव बरोदा निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे अमित और संजय हैं। 23 अगस्त को अमित पेशी पर गया था और उसके साथ छोटा बेटा संजय भी गया था। जब कोर्ट के बाहर गोलचक्कर पर पहुंचे तो वहां पर एकता कॉलोनी निवासी अमित अपने 6-7 दोस्ताें के साथ आया और मारपीट करनी शुरू कर दी।
उन्होंने अमित पर लात-घूसों से उसके निजी अंगों पर गंभीर रूप से हमला कर दिया। छोटा बेटा संजय बचाने के लिए आया तो उससे भी मारपीट की, लेकिन अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में अमित मौके पर ही बेहोश हो गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन तक इलाज चला, लेकिन पेट के नीचे की नस फट गई और उसका ऑपरेशन करना पड़ा है। पीड़ित पिता जगदीश की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें