फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में पादरी के बेटे पर जानलेवा हमला, चाकू से 10 वार

विज्ञापन
पीजीआई में भर्ती घायल हरप्रीत उर्फ हैरी ।
विज्ञापन
कलानौर (रोहतक)। शहर के वार्ड 2 में वीरवार देर रात चर्च के एक पादरी के 16 वर्षीय बेटे हरप्रीत उर्फ हैरी पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। शरीर पर 9-10 जगह वार किए गए हैं। लहूलुहान हालत में उसे पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

पादरी जसबीर ने बताया कि वह वीरवार को दिल्ली किसी काम से गया था। देर शाम करीब 7:30 बजे बेटी का फोन आया कि भाई हरप्रीत उर्फ हैरी पर कुछ युवकों ने रेलवे रोड पर चाकू से हमला कर दिया। उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमला नगर पालिका के पूर्व पार्षद के बेटे और उसके साथियाे ने किया है। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। शिकायतकर्ता जसबीर ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस ने पीजीआई में घायल से मुलाकात की है, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए। वहीं, थाना प्रभारी देशराज का कहना है कि मामला उनके नोटिस में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें