रोहतक। सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 18 अगस्त तक बढ़ा दी है। अब ऋणी और गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा करा सकेंगे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सरकार खेती को जोखिम मुक्त बनाने के लिए यह योजना चला रही है। रोहतक में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (एआईसी ऑफ इंडिया) को बीमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। धान, बाजरा और मक्का के लिए बीमित राशि का केवल दो प्रतिशत प्रीमियम देना होता है। कपास के लिए यह दर पांच प्रतिशत है। शेष प्रीमियम सरकार वहन करती है। धान, कपास, बाजरा और मक्का के लिए क्रमशः 2231.22, 5706.80, 1075.58 और 1144.22 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम निर्धारित है। गैर ऋणी किसान किसी भी सीएससी केंद्र पर जाकर बीमा करवा सकते हैं। संवाद