फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालौठ ब्रांच में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास के नजदीक भालौठ ब्रांच में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है, जिसकी शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव के पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि भालौठ ब्रांच में एक युवक का शव अटका हुआ है। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। आसपास के लोगों को शनाख्त के लिए बुलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थाना प्रभारी कैलाशचंद का कहना है कि लग रहा है कि शव पीछे से बहकर आया है। मृतक की शनाख्त व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें